भाजपा को कर्नाटक में विश्वास मत जीतने का भरोसा : प्रकाश जावड़ेकर

बेंगलुरू, 18 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को होने वाले विश्वास मत परीक्षण में जीत हासिल करने का पूर्ण विश्वास है।

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा को कर्नाटक में विश्वास मत जीतने का पूरा भरोसा है। हम सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे।”

जावड़ेकर की यह टिप्पणी सर्वोच्च न्यायालय के कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को 4 बजे विश्वास मत साबित करने के आदेश के बाद आई है।

भाजपा विधायक दल के नेता बी.एस.येदियुरप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

राज्य विधानसभा के 12 मई को 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। भाजपा का यह आंकड़ा सरकार बनाने के लिए 112 से आठ कम है।

कांग्रेस व जनता दल (सेक्युलर) ने चुनाव के बाद गठबंधन बनाया है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 78 व जेडीएस को 37 सीटें मिली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493