गांधी जयंती पर रिलीज होगी ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ इस साल गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज होगी। यह फिल्म महात्मा गांधी से प्रेरित है।

मेहरा ने यहां आईएएनएस को बताया, “यह दो अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म गांधीजी से प्रेरित है, इसलिए यह प्रासंगिक तारीख है।”

उन्होंने कहा, “हम फिल्म को अभी रिलीज कर सकते थे, लेकिन यह राष्ट्रपिता के सम्मान में है..इसलिए..।”

फिल्म को मेहरा ने मुंबई की झुग्गियों में फिल्माया है। यह झुग्गी में रहने वाले एक लड़के की कहानी है, जो अपनी मां के लिए शौचालय का निर्माण कराना चाहता है। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल ने काम किया है।

मेहरा ने कहा कि फिल्म में गांधी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि फिल्म में महात्मा गांधी के विचारों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493