बुंदेलखंड में उद्यमियों को रियायती दर पर जमीन देगी सरकार : सतीश महाना

लखनऊ/बुंदेलखंड, 21 मई (आईएएनएस)। बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार उद्यमियों को रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराएगी। यह घोषणा प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बुंदेलखंड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री व टीम इनोवेशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक में की।

इनोवेशन टीम के निदेशक सचिन चतुवेर्दी ने सोमवार को बताया कि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने लखनऊ के पिकप भवन के सभागार में बुंदेलखंड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और टीम इनोवेशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कहा कि बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों को उद्योग लगाने का मौका देने के लिए एक आकर्षक नीति बनाई गई है। जिसके तहत राज्य सरकार ने उद्यमियों को रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को दूर किया जाएगा। साथ ही उद्यमियों को पूरा सम्मान और सुरक्षा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आगामी 9 जून को झांसी में ‘बुंदेलखंड बिजनेस समिट’ का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न उद्योगों से जुड़े करीब 500 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

इसी बीच अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूपचंद्र पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीति में निजी क्षेत्र में औद्योगिक पार्क और फूड पार्क की स्थापना का भी प्रावधान है, साथ ही अतिरिक्त बिजली मुहैया कराने के लिए सौर्य ऊर्जा नीति तथा ओपन एक्सेस की नीति भी बनाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493