उप्र में चिलचिलाती धूप, चलेंगी तेज गर्म हवाएं

लखनऊ, 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में और इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी जिससे गर्मी बनी रहेगी। दिन में आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, बनारस का 25 डिग्री, इलहाबाद का 25.4 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493