जंगलों में लगी आग के कारण वैष्णों देवी यात्रा लगातार दूसरे दिन रुकी

जम्मू, 24 मई (आईएएनएस)। माता वैष्णो देवी के आसपास त्रिकुटा के जंगलों में लगी आग के बाद वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी रोक दी गई है।

जम्मू, 24 मई (आईएएनएस)। माता वैष्णो देवी के आसपास त्रिकुटा के जंगलों में लगी आग के बाद वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी रोक दी गई है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित मंदिर के लिए चढ़ाई शुरू करने के लिए अनुमति का इंतजार कर रहे लगभग 25,000 तीर्थयात्री कटरा आधार शिविर में ही फंसे हुए हैं। हालांकि हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “त्रिकुटा की पहाड़ियों में बुधवार को भीषण आग लग गई थी।”

दमकल विभाग ने आग को बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।

अधिकारी ने कहा, “आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से आग पूरी तरह से बुझ जाने के बाद ही तीर्थयात्रियों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।”

हर साल दो करोड़ से भी अधिक तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493