छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, 2 जवान हमला

सुकमा (छत्तीसगढ़), 24 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को निशाना बनाकर एक आईईडी में विस्फोट कर दिया। हमले में दो जवान घायल हो गए।

सीआरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, यह आईईडी विस्फोट सुबह 7.45 बजे 206 कोबरा बटालियन को निशाना बनाकर किया गया। जवान क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे।

घायल जवानों को रायपुर के अस्पताल ले जाया गया है।

सीआरपीएफ के डीआईजी एम.दिनाकरन ने आईएएनएस को बताया, “यह हमला सुकमा जिले के पलाम्पल्ली क्षेत्र में पुशवाड़ा और तमिलवाड़ा के बीच हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493