तमिलनाडु : पुलिस फायरिंग के खिलाफ शुक्रवार को बंद का आह्वान

चेन्नई, 24 मई (आईएएनएस)। विपक्षी पार्टियों ने तूतिकोरिन में स्टरलाइट कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में 13 लोगों की मौत पर गुरुवार को राज्य की ‘भाजपा की कठपुतली सरकार’ से इस्तीफे की मांग की और शुक्रवार को ‘तमिलनाडु बंद’ का आह्वान किया।

द्रमुक नेता कनिमोझी ने मोदी सरकार पर तमिलनाडु सरकार को रिमोट से नियंत्रित करने का आरोप लगाया। कनिमोझी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के समर्थन के कारण स्टरलाइट फैक्ट्री आगे बढ़ने में कामयाब हुई है।

सांसद ने कहा कि यह जानना महत्वपूर्ण है कि पुलिस को किसने गोली चलाने का आदेश दिया, जिससे तूतिकोरिन में 13 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई से बड़े स्तर पर फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र में जल का स्तर घट रहा है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे पैदा हो रहे हैं।

तूतिकोरिन के नए कलेक्टर संदीप नंदुरी ने कहा कि चूंकि सरकार ने विभिन्न घटनाओं की जांच के लिए एक जांच समिति को आदेश दे दिया है, ऐसे में उनके लिए इस मुद्दे पर टिप्पणी करना अनुचित होगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि कंपनी की बिजली आपूर्ति गुरुवार को सुबह पांच बजे काट दी गई।

इस बीच, अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाहों और पुलिस कार्रवाई के वीडियो को फैलाने से रोकने के लिए तूतिकोरिन, मदुरै और कन्याकुमारी जिलों में इंटरनेट पर रोक लगा दी है।

द्रमुक ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी के इस्तीफे की मांग की है और उन्हें खूनी संघर्ष के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

एमडीएमके नेता वाइको ने कहा कि सिर्फ अधिकारियों का स्थानांतरण कर देना पर्याप्त नहीं है और गोली चलाने का आदेश देने वाले दोषी को दंडित किया जाना चाहिए। वाइको को द्रमुक नेता एम.के.स्टालिन व अन्य के साथ चेन्नई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493