श्रीनगर, 25 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने एक स्थानीय नागरिक की हत्या कर दी।
हाजिन क्षेत्र में मुहम्मद याकूब वागे के घर में गुरुवार देर रात तीन से चार आतंकवादी जबरन घुसे।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने वागे का गला काट दिया, जिसके मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath