जम्मू सड़क दुर्घटना में 5 की मौत

जम्मू, 25 मई (आईएएनएस)। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए।

पुलिस का कहना है कि जम्मू से पंजाब जा रही कार से चालक का नियंत्रण हट गया और कार सड़क की रेलिंग से टकरा गई।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस हादसे में मौके पर ही लोगों ने दम तोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए जम्मू के गवर्मेट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493