तीरंदाजी विश्व कप : भारतीय महिलाओं ने जीता कंपाउंड स्पर्धा में रजत

एंटाल्या (तुर्की), 25 मई (आईएएनएस)। ज्योति सुरेखा, दिव्या दयाल और मुस्कान किरार की भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने शुक्रवार को एंटाल्या में जारी विश्व कप में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ताइवान की महिला टीम को हासिल हुआ। ताइवान की टीम ने 231 अंक हासिल किए, वहीं भारतीय टीम को 228 अंक मिले।

इस साल तीरंदाजी में भारत को हासिल हुआ यह पहला रजत पदक है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में भारत को दूसरी बार पदक की जीत मिली है।

इससे पहले, शंघाई में आयोजित हुए विश्व कप में वेन्नम, अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

ताइवान की चेन यी-सुआन, लिन मिंग-चिंग और चेन ली जु ने 59, 58, 57 और 57 अंक हासिल करते हुए कुल 231 अंक हासिल किए, वहीं भारतीय टीम को 57, 55, 59 और 57 अंक हासिल हुए। कुल अंकों के आधार पर भारतीय टीम ताइवान से केवल तीन अंक पीछे रह गई और उसे रजत पदक हासिल हुआ।

इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ। उन्होंने 227 अंक हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493