पंजाब : शाहकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

चंडीगढ़, 28 मई (आईएएनएस)। पंजाब के शाहकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया।

निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगी।

पंजाब में लू के कहर के बीच मतदाताओं को तड़के ही मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में खड़ा देखा गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस.करुणा राजू ने कहा कि 1,72,676 मतदाता 12 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.

मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के बीच है।

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

अकाली दल के विधायक अजीत सिंह कोहर के इस साल फरवरी में निधन के बाद से यह सीट खाली हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493