जम्मू में रविवार मौसम का सबसे गर्म दिन

जम्मू, 28 मई (आईएएनएस)। जम्मू शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

जम्मू, 28 मई (आईएएनएस)। जम्मू शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, “इस मौसम में अब तक यह सबसे अधिक तापमान था। लू का कहर जारी रहने की संभावना है और आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ने के आसार हैं।”

तेज गर्मी के कारण प्रशासन ने सोमवार से जम्मू के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हैं।

निवासियों ने लगातार बिजली काटने को लेकर प्रशासन से नाराजगी जताई है जिसकी वजह से लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493