पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पुजारी पर हमला

पुष्कर (राजस्थान), 29 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के पुष्कर जिले के ब्रह्मा मंदिर में श्रद्धालु के भेष में आए एक शख्स ने पुजारी पर हमला कर दिया।

अशोक मेघवाल नामक शख्स ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पवित्र स्थल में प्रवेश न करने देने को लेकर पुजारी पर हमला किया है।

कोविंद हाल ही में पुष्कर की यात्रा पर थे। कोविंद ने मंदिर में प्रार्थना करना चाहते थे क्योंकि उनकी पत्नी के घुटनों में परेशानी थी।

वहीं, शरारती तत्वों ने व्हाट्स ऐप पर ऐसे संदेश फैलाए कि कोविंद को मंदिर परिसर में नहीं घुसने दिया गया।

कैमरे पर इस हमले का वीडिया रिकॉर्ड हो गया जिसमें आरोपी हमलावर कुछ मिनट तक अपने धारदार हथियार से अन्य श्रद्धालुओं को भी डराने की कोशिश करता है।

इस हमले के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे हैं, जहां प्रत्येक भक्त को परिसर में प्रवेश करने के लिए मेटल डिटेक्टर परीक्षण से गुजरना पड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493