भाजपा ने जीती उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट

देहरादून, 31 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने थराली विधानसभा सीट पर हुए गुरुवार को उप चुनाव में जीत हासिल की है।

गुरुवार को घोषित नतीजे के मुताबिक, भाजपा की मुन्नी देवी शाह ने कांग्रेस के अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी जीतराम को 1900 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

मुन्नी देवी की जीत के घोषणा के तुरंत बाद भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। भाजपा ने यहां दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी को चुनाव मैदान में उतारा था। मगन लाल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

सोमवार को हुए उप चुनाव में 53.43 फीसदी मतदान हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493