बिजय नायक ओडिशा कानून आयोग के अध्यक्ष नामित

भुवनेश्वर, 31 मई (आईएएनएस)। उड़ीसा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिजय कुमार नायक को गुरुवार को ओडिशा राज्य कानून आयोग का अध्यक्ष नामित किया गया।

कानून आयोग का गठन कानूनी सुधारों व नए कानून बनाने के मामले में सलाह व सहायता के लिए किया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि कानून विभाग के अतिरिक्त सचिव जीबन बल्लव मिश्रा राज्य कानून आयोग के सचिव होंगे।

राज्य सरकार ने मार्च 2016 में आयोग के गठन के लिए गजट अधिसूचना जारी की थी, जिसका अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के होने की बात कही थी।

अधिसूचना के अनुसार, आयोग राज्य के मौजूदा कानूनों के साथ-साथ राज्य के समवर्ती सूची से जुड़े कानूनों की समीक्षा करेगा। इसके साथ ही इनके यवावत जारी रखने या वापस लेने, प्रतिस्थापन या हिस्से या पूरे में संशोधन का परीक्षण करेगा।

यह मौजूदा कानूनों के दोष सुधार व लंबे समय से अप्रासंगिक कानूनों को निरस्त करने का सुझाव देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493