बांदा, 1 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र की दुरेंड़ी बालू खदान में मजदूरी मांगने गए एक मजदूर की ट्रैक्टर से कुचल कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
पुलिस हालांकि इसे महज दुर्घटना मान रही है।
मृतक मजदूर बड़कू के छोटे भाई बच्चूलाल ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसका बड़ा भाई बुधवार को अपने दो सप्ताह की मजदूरी मांगने दुरेंड़ी बालू खदान गया था, जहां खदान के मुनीम से मजदूरी मांगने को लेकर विवाद हुआ और बाद में उसे ट्रैक्टर से कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई है।
बच्चूलाल ने मटौंध पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस खदान संचालकों से मिली हुई और उसने दुर्घटना की सूचना दर्ज की है।
उधर, थानाध्यक्ष शशि कुमार पांडेय का कहना है कि कई मजदूर बालू लदी ट्रॉली के नीचे छांव में बैठे थे, अचानक स्पार्किं ग की वजह से ट्रैक्टर स्टॉर्ट होने मजदूर दब गया और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा-279, 338 और 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath