उप्र मे बदली छाई, गर्मी व उमस से राहत

लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह से ही बदली छाई हुई है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उप्र के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है। चक्रवाती स्थिति का निर्माण होने की वजह से अगले 24 घंटों तक मौसम सुहावना बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि शनिवार को दिन में धूप निकलेगी, लेकिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा, शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 23.2 डिग्री, कानपुर का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 21.1 डिग्री और झांसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493