पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ के 2 जवान शहीद, 6 घायल

जम्मू, 3 जून (आईएएनएस)। जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रविवार को पाकिस्तानी गोलीबाली व गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए जबकि छह नागरिक घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि सीमा के परगवाल उपसेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन में सहायक सबइंस्पेक्टर एस.एन.यादव और कॉन्सटेबल वी.के पांडे शहीद हो गए।

सूत्रों के अनुसार, “इस दौरान घायल हुए पांच नागरिकों और एक बीएसएफ जवान को जम्मू के गवर्मेट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।”

पाकिस्तान रेंजर्स ने 30 गांवों और 10 बीएसएफ सीमा चौकियों को निशाना बनाया और सीमा पार से दागे गए गोले परगवाल बाजार में भी गिरे।

उन्होंने कहा, “परगवाल और कनाचक सेक्टरों में दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है।”

सीमावर्ती गांव में रहने वाले लोगों को स्थिति सामान्य होने तक घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी गई है।

संघर्षविराम तड़के 3.30 बजे शुरू हुआ।

इस संघर्षविराम से कुछ ही दिन पहले दोनों देशों के बीच संपूर्ण संघर्षविराम लागू करने पर सहमति बनी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493