लॉस एंजेलिस, 4 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायिका एवं गीतकार कैथी डेनिस संगीत उद्योग में और ज्यादा पारदर्शिता लाना चाहते हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘बैंग शोबिज’ को दिए साक्षात्कार में ‘जस्ट अनदर ड्रीम’ की गायिका ने कहा कि ‘हैशटैग मीटू’ अभियान के संदर्भ में महिलाओं का यह बताना जरूरी है कि उनके साथ क्या हुआ।
डेनिस ने कहा, “संगीत उद्योग में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने इस प्रकार के अनुभवों का सामना किया है और मेरा मानना है कि पारदर्शिता की मौजूदगी होनी जरूरी है ताकि हम आगे आ सके और इन मुद्दों को पहचान सकें।”
गायिका ने कहा कि उनकी अपनी समस्याएं है और यह वास्तव में इस बारे में बात करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि अपने करीबी दोस्तों के अलावा उन्होंने किसी और बारे में नहीं बताया है।
dharmpath.com dharmpath