बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है लेकिन उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 29़.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार को राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री और गया का 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।

वहीं, मंगलवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493