बिहार में पारा चढ़ा

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली हुई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार,”अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन में धूप और छांव का खेल जारी रहेगा। कुछ क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।”

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया व पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री जबकि नयूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493