श्रीनगर, 7 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसमें किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर 12.21 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई।
अधिकारी ने कहा, “भूकंप का केंद्र कश्मीर-झिंजियांग सीमा पर था।”
dharmpath.com dharmpath