बिहार में पारा लुढ़का

पटना 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप निकली है।

मौसम विभाग ने आने वाले एक से दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार जताए हैं।

बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 23.2 डिग्री, गया का 28.5 डिग्री और पूर्णिया का 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं और तापमान में गिरावट आ सकती है।”

शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493