उप्र में बारिश की संभावना

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के लगभग 20 जिलों में शुक्रवार को आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच लखनऊ में तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बारिश होने की उम्मीद है। पूरे सप्ताह तक आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। राज्य के 20 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है।

उन्होंने बताया कि उप्र में उन्नाव, कन्नौज, फरु खाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर सहित कई जिलों में आंधी आने की संभावना है। इससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह तक हल्की बारिश और बादलों का असर बना रहेगा। 8 से 12 जून तक प्रदेशभर के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। अधिकतर जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493