कुआलालंपुर, 8 जून (आईएएनएस)। मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद मोहमद ने साफ-सुथरी सरकार की अपनी प्रतिबद्धता के मद्देनजर शुक्रवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के लिए नो-गिफ्ट नीति शुरू की।
कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस सम्मेलन में उन्होंने कहा, “अगर उपहार दिए भी जाते हैं तो इन्हें केवल फूल, फल या भोजन तक सीमित रखा जाना होगा।”
‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान नीति के दायरे में केवल नौकरशाह ही आएंगे।
महाथिर अपने चुनाव अभियानों में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहते थे। उन्होंने देश की ‘मनी पॉलिटिक्स’ से आजाद कराने और राजनीतिक चंदे को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने के लिए कानून बनाने की प्रतिबद्धता जताई हुई है।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ-साथ उनके सचिवों को भी अपनी संपत्ति घोषित करनी होगी और ऐसी जानकारी भ्रष्टाचार-रोधी प्राधिकरण के साथ साझा की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath