गाजियाबाद : सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत

गाजियाबाद, 8 जून (आईएएनएस)। गाजियाबाद में शुक्रवार को एक पिक-अप वैन एक ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। ट्रैक्टर की ट्रॉली में लोहे की छड़ें लदी हुई थीं, और छड़ें ट्रॉली के बाहर लटक रही थीं।

यह दुर्घटना कवि नगर क्षेत्र में रॉयल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर हुई।

पुलिस ने बताया पिक-अप सवार दिल्ली के पटेल नगर निवासी उत्तराखंड के नैनीताल जा रहे थे, जब एक कट से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क पर आ गया, जिससे दुर्घटना हो गई।

पुलिस निरीक्षक पी.एल. त्रिपाठी ने कहा, “लोहे की छड़ें पिक-अप के सामने का शीशा तोड़ती हुईं अंदर घुस गईं, जिससे रविशंकर मेहरा और गणपत मेहरा की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।”

त्रिपाठी ने कहा, “घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493