लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के ग्रेनफेल टावर अग्निकांड की पहली बरसी पर लंदन और ग्लासगो में दो अलग-अलग गगनचुंबी आवासीय इमारतों में आग लग गई।
ग्लासगो के गोरबाल्स क्षेत्र की एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल के एक अपार्टमेंट के किचन में गुरुवार सुबह आग लगी। धूंए की वजह से बदहाल आठ लोगों का इलाज चल रहा है।
स्थानीय निवासी स्टेसी होम्स द्वारा बनाए गए वीडियो में फ्लैट की कुछ मंजिलों से काला धुंआ निकलते देखा जा सकता है। फ्लैट में फंसे एक पड़ोसी को बाद में सकुशल निकाल लिया गया।
दक्षिणी लंदन के लूविशम के एल्मीरा स्ट्रीट की एक इमारत की 12वी मंजिल में लगी आग के बाद लगभग 180 लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लगभग 60 दमकलकर्मी और दमकल विभाग के आठ वाहनों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया।
dharmpath.com dharmpath