श्रीनगर, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘राइजिंग कश्मीर’ के प्रधान संपादक शुजात बुखारी के जनाजे में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बुखारी की एक दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बुखारी को बारामूला स्थित पैतृक गांव खीरी में दफनाया गया। अंतयेष्टि के दौरान यहां की सारी दुकानें बंद रहीं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राज्य के लोकनिर्माण मंत्री नईम अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज, स्थानीय पत्रकारों और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने जनाजे में शिरकत की।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी यहां मौजूद रहीं।
गौरतलब है कि मोटरसाइकिल पर आए आतंकवादियों ने गुरुवार को बुखारी की श्रीनगर में उनके कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ईद से दो दिन पहले हुई इस घटना की देश भर में निंदा की गई।
dharmpath.com dharmpath