तेलंगाना : महिला को लात मारने वाला स्थानीय निकाय प्रमुख गिरफ्तार

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के निजामाबाद जिले में भूमि विवाद के चलते महिला को लात मारने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को स्थानीय ग्रामीण निकाय के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।

सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से संबंधित मंडल परिषद के अध्यक्ष (एमपीपी) इमादी गोपी पर महिला ए.राजवा के साथ मारपीट करने और धमकी देने का आरोप है।

गौरतलब है कि रविवार को भूमि विवाद में महिला द्वारा इमादी गोपी को सैंडल मारने के बाद आरोपी ने महिला पर हमला किया।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इनकी व्यापक निंदा की गई।

गोपी की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ भूमि को नुकसान पहुंचने का मामला दर्ज किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493