बिहार में इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

अररिया, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रविवार देर रात एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलईओ) विभाग में तैनात रामविलास महतो रात को नरपतगंज से किसी काम को निपटाकर अररिया लौट रहे थे, तभी हड़ियाबाडा क्षेत्र के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

अररिया के पुलिस उपाधीक्षक के. डी. सिंह ने सोमवार को बताया कि बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है, जो बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक रांची के रहने वाले बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493