श्रीनगर, 20 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने बुधवार को विधानसभा को निलंबित कर दिया है।
जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू करने के बाद वोहरा ने संविधान के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया।
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा को भंग करने की मांग की थी, ताकि राज्य में चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो सके।
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अचानक पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेतृत्व वाली सरकार से नाता तोड़ लिया और वह सत्ताधारी पीडीपी-भाजपा गठबंधन से बाहर निकल गई। इसके बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस्तीफा दे दिया, और राज्य सरकार गिर गई।
dharmpath.com dharmpath