मप्र में उमस का असर बरकरार

भोपाल, 22 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को उमस का असर बना हुआ है।

भोपाल, 22 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को उमस का असर बना हुआ है।

राज्य में मानसून में हो रही देरी के चलते उमस और गर्मी परेशान कर रही है। शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बनते सिस्टम के चलते राज्य में बारिश के आसार बने हुए हैं।

राज्य के मौसम के साथ तापमान में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21़ 5 डिग्री, ग्वालियर का 31़ 6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44़ 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38़ 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493