मैरी जे.ब्लाइज का मार्टिन आइजैक से तलाक

लॉस एंजेलिस, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मैरी जे. ब्लाइज का आखिरकार मार्टिन आइजैक से तलाक हो गया।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, लॉस एंजेलिस के एक जजन ने आखिरकार 2003 में हुई इस शादी को खत्म करने के लिए कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिए।

मैरी ने आईजैक पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए तलाक मांगा था।

मार्च में दोनों के बीच समझौता हुआ था लेकिन संपत्तियों के बंटवारे के लेकर विवाद था। हालांकि, इस तलाक की शर्तो के बारे में अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या मार्टिन हर महीने मैरी को 130,000 डॉलर का हर्जाना देंगे या नहीं।

इस पूर्व जोड़े की कोई संतान नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493