आरकॉम की सिप ट्रंकिंग सेवा को फ्रोस्ट सुलिवन अवार्ड

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने फिर फ्रोस्ट व सुलिवन अवार्ड अपने नाम किया है।

कंपनी को यह अवार्ड पथप्रदर्शक सिप ट्रंकिंग सेवा के लिए नये उत्पाद व सेवाओं की श्रेणी में लगातार दूसरे साल प्रदान किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को आरकॉम की ओर से दी गई।

फ्रोस्ट व सुलिवन अवार्ड-2018 की घोषणा 21 जून को नई दिल्ली में की गई।

आरकॉम के सीईओ और ग्लोबल क्लाउड एक्सचेंज के चेयरमैन व सीईओ बिल बर्नी ने कहा, “हम अपनी सिप ट्रंकिंग सेवा के लिए लगातार फ्रोस्ट व सुलिवन अवार्ड प्राप्त होने को लेकर बेहद प्रसन्न हैं।”

वर्ष 2016 में शुरू की गई रिलायंस की सिप ट्रंक भारत की पहली सिप ट्रंकिंग सेवा है, जो आईपी मल्टीमीडिया सिस्टम (आईएमएस) से पावर्ड है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493