नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को समय देने से इनकार करने पर सवाल उठाया और इसे ‘मनमानी’ बताया।
केजरीवाल ने ट्विटर पर एक मीडिया रपट का जिक्र करते हुए मुद्दे को उठाया। इस रपट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को चौथी बार मुलाकात का समय देने से इनकार किया है।
केजरीवाल ने कहा, “कैसे विधिवत निर्वाचित मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को प्रधानमंत्री द्वारा समय दिए जाने से इनकार किया जा सकता है। वह गरीब लोगों के बारे में राशन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करना चाहते थे। प्रधानमंत्री लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री से मिलने से इनकार कर रहे हैं! यह मनमानी है। संघीय व्यवस्था कहां है।”
dharmpath.com dharmpath