कांग्रेस के पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्रुई का निधन

जमशेदपुर/नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्रुई का 94 वर्ष की आयु में जमशेदपुर में निधन हो गया।

वह पांच बार सांसद रह चुके हैं। पार्टी नेताओं ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

झारखंड कांग्रेस के नेताओं के अनुसार, सुम्ब्रुई को दिल का दौरा पड़ने के बाद 40 दिन पहले जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका शुक्रवार रात को निधन हुआ।

पार्टी नेता ने कहा, “उनका तब से इलाज चल रहा था।”

सुम्ब्रई सिंहभूम विधानसभा क्षेत्र से 1977 से 2004 के बीच सांसद रहे।

वह अविभाजित बिहार में मंत्री और झारखंड विधानसभा में के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुम्ब्रुई के निधन पर दुख जताया।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “झारखंड के लोगों के लिए सच्चाई, सादगी और विनम्रता केप्रतीक, आदिवासी समाज की आवाज और गांधीजी के विचारों के सच्चे शिष्य बागुन सुम्ब्रुई का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए दुख की घड़ी है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493