सोचि (रूस), 24 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के मिडफील्डर डगलस कोस्टा और डिफेंडर डेनिलो फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में सर्बिया के खिलाफ होने वाले अपनी टीम के आखिरी ग्रुप मैच में नहीं खेलेंगे।
ब्राजील को अंतिम-16 में जाने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कोस्टा को शुक्रवार को कोस्टा रिका के खिलाफ खेले गए मैच के दूसरे हाफ में जांघ में तकलीफ हो गई थी, वहीं डेनिलो उस मैच में मैदान पर उतरे नहीं थे।
दोनों खिलाड़ी 27 जून को मास्को में होने वाले मैच के लिए टीम के साथ सफर नहीं करेंगे। ब्राजील ग्रुप-ई में चार अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath