बिहार में ट्रक, मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 की मौत

शेखपुरा, 25 जून (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिले के हथियावां सहायक थाना क्षेत्र में सोमवार को बालू से लदे अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सदर प्रखंड के तहत चितौरा गांव निवासी सीमा देवी (35) अपने बेटे बिहारी कुमार (16) और भतीजे रॉकी कुमार (20) के साथ बिहारशरीफ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव लौट रही थी।

इस दौरान औधे एवं राजेपुर गांव के बीच बालू से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल रॉकी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान रॉकी ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है जबकि घटना के बाद ट्रक का चालक और सहचालक फरार हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493