हिमाचल प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके

शिमला, 26 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां जून में चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

हालांकि, किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर सीमा से सटा चंबा क्षेत्र रहा। भूकंप के झटके रात 1.27 बजे महसूस किए गए।

इससे पहले आए भूकंपों का केंद्र एक बार शिमला और तीन बार चंबा क्षेत्र रह चुका है। भूकंप के ये झटके 14, 17 और 23 जून को आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493