छग : नागालैंड के नए डीजीपी लांगकुमेर को दी गई विदाई

मुख्यमंत्री ने लांगकुमेर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्हें प्रदेश के डीजीपी अमरनाथ उपाध्याय और एडीजी संजय पिल्लै ने भी स्मृति चिन्ह भेंटकर शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, लांगकुमेर छत्तीसगढ़ सरकार के अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने अबतक अपने सेवाकाल के 20 वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य को दिए हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में उन्हें पुलिस महानिदेशक के रूप में नागालैंड में पदस्थ किया है।

उन्होंने अपनी अधिकांश सेवाएं छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में दी हैं। लांगकुमेर तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सशस्त्र बल की 18वीं बटालियन के कमांडेंट और दंतेवाड़ा और छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

लांगकुमेर को बस्तर में पुलिस अधीक्षक, कांकेर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन के कमांडेंट, डीआईजी, एसटीएफ में डीआईजी, बस्तर और सरगुजा रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में भी पदस्थ किया गया था। इस प्रकार टीजे लांगकुमेर ने 17 वर्ष बस्तर इलाके में और तीन वर्ष सरगुजा पुलिस रेंज में अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने अपने कार्यकाल में मिले मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ए.एन. उपाध्याय सहित विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों, प्रदेश वासियों के प्रति आभार प्रकट किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493