कोलकाता, 26 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट से एक निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर लौट रहे परिवार की कार को मालदा के वैष्णवनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से तेजगति से आ रहे एक डंफर ने टक्कर मार दी।
वैष्णवनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “पांच लोगों को लेकर जा रही एक कार को वैष्णवनगर के 18 मील क्षेत्र में मंगलवार रात लगभग दो बजे एक तेजरफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मालदा निवासी मुरली प्रसाद, उनकी पत्नी और दो बच्चों सहित परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।”
उन्होंने कहा, “दुर्घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें नजदीकी श्रीरामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”
डंफर का चालक और उसका सहायक मौके से फरार हो गए।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “कार की स्थिति देखकर कहा जा सकता है कि डंफर की तफ्तार बहुत तेज थी। हमने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।”
dharmpath.com dharmpath