जम्मू, 28 जून (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा-व्यवस्था पर जोर देते हुए जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने गुरुवार को तीर्थयात्रियों से सशस्त्र बलों में विश्वास रखने का आग्रह किया।
वोहरा ने तीर्थयात्रियों से कहा कि उन्हें सुरक्षा बलों पर भरोसा रखना चाहिए। वोहरा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष भी हैं।
वोहरा ने कहा, “यात्रा में कोई कठिनाई नहीं होगी।”
साल 2017 में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमले में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे।
साठ दिन लंबी अमरनाथ तीर्थ यात्रा गुरुवार को शुरू हो रही है और 26 अगस्त को समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath