दिल्ली में बदली छाई, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बदली छाने के साथ मौसम खुशनुमा है और यहां का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में बदली छाई रहने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य बारिश की संभावना है।”

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 74 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493