छग : प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की (फोटो सहित)

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) संजय पिल्लै, राज्यपाल के सचिव सुरेंद्र कुमार जायसवाल, आई.जी. (प्रशिक्षण) एसआरपी कल्लूरी भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत किया, और उन्हें अपने सेवाकाल में जनहित के लिए निरंतर कार्य करने और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अपने प्रशिक्षण के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों में रेशमा रमेशन, आदर्श राजेंद्रन, टी. बेनिथ, केतन बंसल, अल्बर्ट जॉन, के. रामराजन, आर. आनंद, सचिन सिंघल, हरिराम शंकर, केवी अशोक, नितिन दत्तात्रेय, मेहताब सिंह, अजीत सिंह शेखावत और सिद्धार्थ कौशल शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493