बिहार : बिजली कड़कने पर दुल्हे की अजीब हरकत देख दुल्हन का शादी से इंकार

पटना, 29 जून (आईएएनएस)। आसमानी बिजली न सिर्फ जिंदगियां लेती और तबाही लाती है, बल्कि शादियां भी खत्म करती है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बिहार के सारण जिले में ऐसा ही एक अजीब मामला हुआ, जब आसमानी बिजली कड़ने के बाद दुल्हे की अजीब हरकत देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

सोनपुर पुलिस थाना के चित्रसेनपुर गांव की रेनू कुमारी (काल्पनिक नाम) ने दुल्हे से उस समय शादी से इंकार कर दिया, जब दो दिप पहले दुल्हे ने कहा कि उसे बिजली कड़कने से डर लगता है और पास के खेत में बिजली कड़कने पर वह अजीब हरकत करने लगा।

यह सुनकर दुल्हे के परिजन स्तब्ध रह गए, क्योंकि शादी की कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। उन्होंने विरोध किया, लेकिन दुल्हन के परिजनों ने उनपर हमला कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बिजली कड़कने के बाद दुल्हा ऐसा बर्ताव करने लगा जैसे वह डर रहा है। दुल्हन ने सबके सामने उसके विचित्र व्यवहार के कारण उससे शादी नहीं करने की घोषणा कर दी।”

थाना प्रभारी सिद्धेश्वर आजाद ने कहा कि वर पक्ष पर हमला करने के कारण दुल्हन पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्रदेश में ऐसा पहला मामला हुआ है। इससे पहले कई दुल्हनों ने गोरा न होने, नाटे कद और मानसिक रूप से कमजोर दुल्हों से शादी से इंकार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493