कर्नाटक के नए मुख्य सचिव होंगे विजय भास्कर

बेंगलुरू, 30 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी टी.एम. विजय भास्कर कर्नाटक के नए मुख्य सचिव होंगे।

वह के. रत्ना प्रभा की जगह लेंगे। रत्ना प्रभा शनिवार को उम्र के आधार पर सेवानिवृत होगी।

कर्नाटक कैडर के 1983 बैच के अधिकारी भास्कर (57) इससे पहले राज्य सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे।

वह बेंगलुरू नगर निकाय के पूर्व प्रशासक भी रह चुके हैं।

कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव के कारण प्रभा (59) के कार्यकाल को एक अप्रैल को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।

प्रभा कर्नाटक में प्रधान सचिव बनने वाली पहली दलित महिला और शीर्ष प्रशासनिक पद संभालने वाली तीसरी महिला अधिकारी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493