उप्र : भाई ने की थी बहन की हत्या, गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने रविवार को बताया कि 25 जून की सुबह थाना कंधरापुर क्षेत्र के गांव साती के खेत में एक युवती का शव मिला था। पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा तेजाब से जलाया गया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने दूसरे दिन मृतका की पहचान आजमगढ़ के देवारा कदीम की रहने वाली प्रेमशिला (19) पुत्री फूलचंद्र के रूप में की थी।

एसपी ने बताया कि जांच में जुटी कंधरापुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक आरोपी दिवाकर जो मृतका का सगा भाई है, को रविवार सुबह 11.20 बजे कप्तानगंज से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दिवाकर ने बताया कि मृतका उसकी बहन थी, जो बार-बार मना करने पर भी फोन पर लगातार किसी से बात करती थी। आरोपी ने बताया क बदनामी के डर से उसने बहन को मार दिया और पहले से घर में रखे तेजाब से चेहरे को जला दिया, ताकि उसकी पहचान ना हो सके।

आरोपी ने बताया कि मृतका के शव को गन्ने की खेत में छिपाने में उसके भाई अमरजीत ने मदद की। पुलिस अमरजीत को तलाश रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493