जापान में बाढ़ से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 104 (लीड-1)

टोक्यो, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में भारी बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है जबकि 50 लोगों के लापता होने की खबर है।

पांच जुलाई से पश्चिमी हिरोशिमा व दक्षिण-पश्चिमोत्तर एहिमे प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से हजारों घर तबाह और कई कस्बों से मार्ग कट गए हैं।

हिरोशिमा में भारी बारिश की घटनाओं में कम से कम 42 लोगों की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वहीं, नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, एहिमे में अन्य 23 लोगों की भी मौत हुई है।

सरकार के प्रवक्ता योशिदे सुगा ने बताया कि जापान स्वयं रक्षाबलों, पुलिस व दमकल विभाग से करीब 73,000 जवान खोज व बचान अभियान में लगे हुए हैं।

करीब 20 लाख लोगों को अपने घरों को छोड़ने का आग्रह किया गया था।

जापान मौसम विज्ञान विभाग एजेंसी (जेएमए) ने पश्चिमी जापान के कई बड़े इलाकों में उच्चस्तर की चेतावनी जारी कर दी है और कई इलाकों में चेतावनी का स्तर बढ़ा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493