दिल्ली में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 78 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा,”आसमान में बदली छाई रहने के साथ दोपहर या शाम तक हल्की बारिश या बौछार पड़ने की संभावना है।”

यहां सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “सफदरजंग वेधशाला में बीते 24 घंटों में बारिश नहीं हुई, जबकि रिज क्षेत्र में 4 मिलीमीटर और नरेला में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।”

मौसम विभाग ने 11 जुलाई से तीन दिनों तक अच्छी बारिश का अनुमान जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493