कोलकाता में ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

कोलकाता, 10 जुलाई (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने अपने निजी अंगों में मादक पदार्थ को छिपाकर इनकी तस्करी की कोशिश करने के आरोप में एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी कोलकाता इकाई के क्षेत्रीय निदेशक दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, “एक नाइजीरियाई डेविड ब्लेसिंग (30) को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया। उसके बैग से 20 एलएसडी ब्लॉट मिले हैं। आरोपी ने अपने निजी अंग में 12 ग्राम कोकीन भी छिपाई हुई थी।”

श्रीवास्तव के मुताबिक, महिला सोमवार की रात जेट एयरवेज की उड़ान में मुंबई से कोलकाता आई थी।

अधिकारी ने कहा, “आगे पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि उसने पेट के निचले हिस्से में नशीला पदार्थ छिपाया है जिसे वह खुद से बाहर नहीं निकाल सकती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493